राष्ट्रीय

हज के लिए इस साल मिले चार लाख से अधिक आवेदन- वीके सिंह

Special News Coverage
10 March 2016 7:28 PM IST
General VK Singh BJP

नई दिल्ली

सरकार ने आज बताया कि वर्ष 2016 में हज के लिए भारतीय हज समिति के जरिये करीब 4.15 लाख आवेदन मिले हैं। विदेश राज्य मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने आज राज्यसभा को बताया कि भारतीय हज समिति ने हज 2016 में जाने के इच्छुक हज यात्रियों से 14 जनवरी 2016 से 15 फरवरी 2016 तक आवेदन आमंत्रित किए थे।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक भारतीय हज समिति के जरिये मिले हज आवेदनों की कुल संख्या करीब 4.15 लाख है। हज 2016 के लिए हज यात्रियों का चयन करने की खातिर कुर्राह लॉटरी प्रक्रिया उचित समय पर की जाएगी।

सिंह ने बताया कि हज यात्रियों को सीधे कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाती लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारतीय हज समिति के माध्यम से हज के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हज यात्रा किराये में छूट प्रदान करता है।
Next Story