
राष्ट्रीय
महिला दिवस : ये हैं भारतीय राजनीति की 10 सबसे ताकतवर महिलाएं
Special News Coverage
8 March 2016 3:37 PM IST

नई दिल्ली : आज महिला दिवस है, आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। हमारे देश में हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। राजनीति के क्षेत्र में भी कुछ ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी ताकत के आगे बड़े-बड़े लोग झुकते हैं। तस्वीरों में देखें भारत की 10 बड़ी महिला राजनेता।

1. सोनिया गांधी
भारत के इतिहास में जब भी देश की ताकतवार महिलाओं की बात की जाएगी उसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हमेशा याद किया जाएगा। इटली के छोटे से शहर से देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहु बनकर सोनिया ने राजनीति की बारीकियां इंदिरा गांधी से सीखीं। सोनिया की सलाह के बिना पार्टी में कुछ भी नहीं होता।

2. सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी भी उनका काम की तारीफ कर चुके हैं। सुषमा के वाक कला के विपक्षी भी कायल हो जाते हैं।

3. स्मृति ईरानी
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी देश की राजनीति में ताकतवर महिलाओं में शुमार हैं।

4. मायावती
अगर बात यूपी की राजनीति की हो तो बिना मायावती के अधूरी रहेगी। यूपी जैसे बड़े राज्य की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती देश की राजनीति में अहम भूमिका निभा रही हैं।

5. सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी देश की ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।

6. ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की बड़ी राजनेताओं में से एक हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर ममता एनडीए की सरकार में रेल मंत्री भी रह चुकी हैं।

7. जय ललिता
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जय ललिता भी देश की ताकतवर राजनेताओं में से एक हैं। राजनीति में आने से पहले वो एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ की फिल्मों के अलावा एक हिंदी फिल्म में भी काम किया है।

8. वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। 1987 में वसुंधरा राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष बनीं, उनकी मेहनत और कार्यशैली को देखते हुए 1998-1999 में अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।

9. आनंदी बेन
आनंदी बेन गुजरात की मुख्यमंत्री हैं, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन गुजरात की मुख्यमंत्री बनीं।

10. महबूबा मुफ़्ती
महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार हैं और जल्द ही उनकी ताजपोशी हो सकती है।
साभार : IBNKhabar
Next Story