राष्ट्रीय

महिलाओं के शौकीन हैं शशि थरूर : कैलाश विजयवर्गीय

Special News Coverage
26 March 2016 7:18 AM GMT
Kailash Vijayvargiya



नई दिल्ली : अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही अपने दल के नेताओं को विवादित बयानों से बचने की नसीहत देते रहें, मगर पार्टी के नेता मानने को तैयार नहीं हैं। बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को महिलाओं का शौकीन बताया।

पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार ने शशि थरूर के उस बयान पर सवाल किए जिसमें उन्होंने कन्हैया की बराबरी भगत सिंह से की थी। शशि थरुर के बयान को हवा में उड़ाते हुए कैलाश ने कहा कि आप भी किसकी बात कर रहे हैं, शशि थरूर, पूरी दुनिया जानती है वे मानसिक रूप से दिवालिया है। महिलाओं के शौकीन हैं।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक बयान में विपक्षी कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर वार किया। दरअसल दोनों ही दल पश्चिम बंगाल में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के फेर में हैं ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें लेकर कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां नेतृत्व के अभाव में चल रही हैं। दोनों दल अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दोनों ही दलों के पास कोई भी लोकप्रिय चेहरा नहीं है। उनका कहना था कि दोनों ही दलों को कन्हैया जैसे लीडर दिखाई दे रहे हैं।

उत्तराखंड के राजनीतिक गतिरोध पर भी उन्होंने तंज कसे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयानों से नाता रहा है। कभी उन्होंने उत्तराखंड के राजनीतिक संकट के लिए विवादित बयान दिया तो कहीं उन्होंने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले कुत्ते से की और कहीं उन्होंने लोकप्रिय सिने स्टार शाहरूख खान को लेकर बयान दिया तो वह चर्चाओं में रहा।
Next Story