राष्ट्रीय

जाटों को आरक्षण देने को वचनबद्ध है बीजेपी - संजीव बाल्यान

Special News Coverage
21 Feb 2016 10:34 AM GMT
Sanjeev Balyan
नई दिल्ली

हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग और आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा सांसद आैर जाट नेता संजीव बाल्यान ने कहा है कि गृहमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि रविवार शाम तक इस मुद्दे पर विचार के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। यह कमेटी जाट आरक्षण से जुड़े हर मुद्दे पर विचार करेगी।


उन्होंने यहां तक कहा है कि भाजपा हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है, लिहाजा आंदोलनकारियों को वापस लौट जाना चाहिए और राज्य में स्थिति सामान्य करने में मदद करनी चाहिए। इस मुद्दे पर जारी बवाल को शांत करने के मकसद से शनिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी और हरियाणा के जाट नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। इसमें करीब पचास नेताओं ने हिस्सा लिया था।


जाट आरक्षण के आंदोलन अब हरियाणा से निकलकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी इसको लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मुद्दे पर मचे बवाल में अब तक करीब सात लागों की मौत हो चुकी है। बढ़ते बवाल को देखते हुए हरियाणा के प्रभावित जिलों में सेना लगातार गश्त कर रही है। अभी तक करीब 154 लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं हरियाणा के सात राज्यों में आंदोलन से हालात बद से बदत्तर हो गए हैं।
Next Story