64 सीटों पर भी इस दिन होंगे उप चुनाव, EC ने किया ऐलान

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने 17 अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 64 सीटों पर भी उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. सीईसी सुनील अरोड़ा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की कुल 64 सीटों पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव होंगे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी.
यहां इतनी सीटों पर होंगे चुनाव...
अरुणाचल प्रदेश- 1
असम- 4
बिहार- 5
छत्तीसगढ़- 1
गुजरात- 4
हिमाचल प्रदेश- 2
कर्नाटक- 15
केरल- 5
मध्यप्रदेश- 1
मेघालय- 1
उड़ीसा- 1
पुदुचेरी- 1
पंजाब- 4
राजस्थान- 2
सिक्किम- 3
तमिलनाडु- 2
तेलंगाना- 1
उत्तर प्रदेश- 11