राष्ट्रीय

बीजेपी ने दो प्रदेशों में बदल दिए प्रदेश अध्यक्ष, जबकि एक प्रदेश में अब्दुल खादर हाज़ी बने प्रदेश अध्यक्ष

Shiv Kumar Mishra
25 Feb 2020 6:03 PM IST
बीजेपी ने दो प्रदेशों में बदल दिए प्रदेश अध्यक्ष, जबकि एक प्रदेश में अब्दुल खादर हाज़ी बने प्रदेश अध्यक्ष
x
भारतीय जनता पार्टी ने बदले दो प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने झारखंड लक्ष्द्वीप में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. बीजेपी ने अब नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश को नियुक्त किया है. बतादें कि, यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) द्वारा की गई है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दीपक प्रकाश को झारखंड और अब्दुल खादर हाज़ी को लक्ष्यद्वीप भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इससे पहले अब तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे जिनके नेतृत्व में भाजपा की हाल के विधानसभा चुनाव हार गई थी.

ज्ञात रहे कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने तीन प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष बदल दिए थे.राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के महामंत्री व खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को जहां मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था तो वहीँ सिक्किम और केरल में दल बहादुर चौहान और के सुरेंद्रन को बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.



Next Story