राष्ट्रीय

'मिशन सरकार' पर निकले चंद्रबाबू नायडू

Sujeet Kumar Gupta
18 May 2019 6:27 AM GMT
मिशन सरकार पर निकले चंद्रबाबू नायडू
x
नायडू ने विपक्षी नेताओं के साथ भी गठबंधन से सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

नई दिल्ली। आखिरी चरण का मतदान का चुनाव प्रचार थमा तो नेताओं का मिलने का सिलसीला जारी हो गया वही आज शाम को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव से मुलाकात करने की संभावना है। तेदेपा सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे नायडू यहां शनिवार अपराह्न से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की संभावना में विपक्षी दलों की सरकार के गठन को लेकर विपक्षी नेताओं ने अपने स्तर पर 'मिशन सरकार' पर काम करना शुरू कर दिया है। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के लिए उनसे मिलना शुरू कर दिया है। दक्षिण भारत के 2 बड़े नेता मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव विपक्ष को एकजुट करने में लग गये। 'मिशन सरकार' पर निकले चंद्रबाबू नायडू आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. नायडू राहुल गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं।

पार्टी के सूत्र ने को बताया कि नायडू दिल्ली से लखनऊ के लिए अपराह्न 2.45 बजे के आसपास रवाना होंगे और अपराह्न करीब 3.45 बजे लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने की संभावना है। हो सकता है कि नायडू शाम करीब 7 बजे एक विशेष विमान से आंध्र प्रदेश लौट जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे नायडू ने सबसे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की, सिंघवी से मुलाकात के बाद नायडू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले दोनों नेताओं के बीच नतीजों के बाद की रणनीति पर काफी देर तक बातचीत हुई। केजरीवाल से मुलाकात के बाद नायडू ने लेफ्ट नेताओं के साथ भी गठबंधन से सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story