राष्ट्रीय

वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार सातवें आसमान पर – पीएम मोदी

Sujeet Kumar Gupta
14 May 2019 11:40 AM GMT
वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार सातवें आसमान पर – पीएम मोदी
x
महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है

सासाराम।पीएम मोदी ने सासाराम, बिहार में जनसभा में संबोधित किया और मोदी ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार ही मेरी पूंजी है। आपका प्यार ही मुझे तपाता भी है और दौड़ाता भी है। सासाराम और बिहार ने हमेशा देश को दिशा देना वाला नेतृत्व दिया है। बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं। ये गालियां इसलिए निकल रही हैं क्योंकि बिहार के लोगों ने इनका सूपड़ा साफ कर दिया है।। महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार। इनका अहंकार सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस का यही अहंकार इमरजेंसी के दौरान दिखा था जब पूरे देश को संकट में डाल दिया था। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी। बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है।

आजादी के बाद इतने दशकों तक इन्होंने आतंकवाद के सामने घुटने टेके रखे। इसलिए अब देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। पाकिस्तान के आतंक को ये मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पाए। इसलिए देश उनको कान पकड़ के कह रहा है- अब बहुत हुआ।जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है- अब बहुत हुआ

ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया ।ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। आपने मुझे आशीर्वाद देकर पांच साल तक देश का प्रधान सेवक बनाया। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा ।महामिलावट वाले किसानों की बात करते हैं, लेकिन खेत में पानी नहीं पहुंचा पाते हैं। दुर्गावती जलाशय परियोजना के साथ इन्होंने क्या किया ये आप जानते हैं। जहानाबाद के लोगों को उत्तर कोयल बांध परियोजना पूरा होने के लिए आधी सदी का इंतजार करना पड़ा । महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं मैं इन महामिलावटियों को खुली चुनौती देता हूं, ये लोग दिखा दें कि मैंने कोई बेनामी संपत्ति जमा की है क्या?न मैंने कभी अमीरी के सपने देख हैं और न ही गरीब के पैसे लूटने का कोई पाप किया है। हमारे लिए गरीब का कल्याण और मातृभूमि की रक्षा ही सर्वोपरि है मैं नहीं चाहता कि आपकी संतानों को विरासत में पिछड़ापन मिले, गरीबी मिले।पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस दयनीय स्थिति को मुझे बदलना है। जो दर्द आप आज सह रहे हैं, वो मैंने खुद से सहे हैं। मैं, मेरा पिछड़ापन, मेरी गरीबी दूर करने नहीं जीता हूं।आज मैं आप से अपील करने आया हूं कमल और तीर पर बटन दबाएं, फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story