राष्ट्रीय

केजरीवाल ने बताया, अगर फिर मोदी सरकार बनी तो राजनाथ नहीं ये नेता बनेगा गृहमंत्री

Special Coverage News
14 April 2019 6:33 AM GMT
केजरीवाल ने बताया, अगर फिर मोदी सरकार बनी तो राजनाथ नहीं ये नेता बनेगा गृहमंत्री
x
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर भाजपा अध्यक्ष शाह वास्तव में गृह मंत्री बन जाते हैं तो गोवा की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर दोबारा मोदी सरकार आई तो अमित शाह गृहमंत्री बन जायंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री बन गए तो भारत में लिंचिंग (पीट-पीटकर हत्या) आम हो जाएगी।

गुरुवार को दर्जिलिंग की रैली में शाह के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि 'अगर भाजपा फिर सत्ता में आई तो सिख, बौद्ध और हिंदुओं को छोड़कर सभी घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से निकाला जाएगा।' केजरीवाल ने कहा कि शाह का प्रस्ताव गोवा के इसाइयों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों को देश से निकालने की है जो राज्य की साढ़े 10 लाख आबादी के एक तिहाई से ज्यादा हैं।

दक्षिणी गोवा निर्वाचन क्षेत्र के लोहिया मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तंज कसा, 'शाह के लिए यह आखिरी चुनाव है, इसके बाद वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर वह केंद्रीय गृहमंत्री बन गए तो समूचे देश में मॉब लिंचिंग होने लगेगी।' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'गोवा में सिर्फ तीन जगह मॉब लिंचिंग हुई। अगर ऐसा ही होता रहा तो पर्यटक इस राज्य में आना बंद कर देंगे और गोवा की अर्थव्यवस्था, व्यापार और रोजगार प्रभावित होंगे।' उन्होंने पश्चिम बंगाल में अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को देश के लिए बेहद खतरनाक बताया।

केजरीवाल ने कहा, अगर मोदी पीएम (फिर से) बन जाते हैं, तो अमित शाह गृह मंत्री बन जाएंगे। पिछली बार जब शाह ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। अब वह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं, जरा सोचिए कि अगर शाह अगले गृह मंत्री बने तो देश का क्या होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर भाजपा अध्यक्ष शाह वास्तव में गृह मंत्री बन जाते हैं तो गोवा की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।केजरीवाल ने कहा कि गोसाई भाग्यशाली हैं कि कोई भीड़ नहीं जुटी है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा केंद्र में सत्ता में लौटती है तो वह बदल जाएगी।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story