- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
देश मंदी की मार झेल रहा इसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था खराब से बेहद खराब होती जा रही है और खतरनाक बात ये है कि सरकार को इस बात का एहसास नहीं है।पूर्व पीएम ने कहा कि हम आर्थिक मंदी के दौर में हैं. विकास दर घटकर 5 फीसदी रह गई है. यह हमें 2008 की याद दिलाता है जब हमारी सरकार में अर्थव्यवस्था एक दम से नीचे आ गई थी.
उन्होंने कहा, उस समय की गिरावट अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण हुई थी. उस समय हमारे सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति थी. हमारे लिए चुनौती थी कि लेकिन हमने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में लिया और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ाए।
आज के समय में भी हम कुछ वैसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं, फिर चाहे वो रियल स्टेट की बात हो या फिर कृषि के क्षेत्र की. प्रत्येक क्षेत्र में दिख रही गिरावट के कारण अर्थव्यवस्था लगातार नीचे जा रही है.
उन्होंने कहा कि अगर इस परिस्थिति से नहीं निकला गया तो रोजगार के क्षेत्र में सबसे बुरी स्थिति पैदा होगी. अगर लगातार लोग बेरोजगार होते जाएंगे तो अर्थव्यवस्था के लिए परेशानी और बढ जाएगी.
अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस लागातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर केंद्र पर तीखा कटाक्ष किया था. प्रियंका ने ट्विटर पर कहा था, 'अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है. लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है. ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में मंदी दिख रही है. प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में नकारात्मक वृद्धि दिख रही है. यह बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है. सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?'