राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितिन गडकरी के जन्मदिन पर दी बधाई, सबसे कम उम्र में बने थे भाजपा के अध्यक्ष

Sujeet Kumar Gupta
27 May 2019 6:19 AM GMT
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितिन गडकरी के जन्मदिन पर दी बधाई, सबसे कम उम्र में बने थे भाजपा के अध्यक्ष
x
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी एक बेहतर संगठनकर्ता के रुप में अपनी पहचान बनाई है

नई दिल्ली पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के 62वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। श्री मोदी ने ट्वीट किया,मेरे प्रिय सहकर्मी नितिन गडकरी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। गडकरी जी ने एक बेहतर संगठनकर्ता के रुप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत मंत्री है, जिन्होंने नए बुनियादी ढ़ाचे के विकास में अहम योगदान दिया है।मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

नितिन गडकरी 52 वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। इससे पहले 2010 से 2013 तक वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 16वी लोकसभा में नितिन गडकरी भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थे।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story