राष्ट्रीय

मंदी पर मोदी सरकार की खामोशी पर प्रियंका गांधी ने तोड़ी अपनी चुप्पी

Sujeet Kumar Gupta
5 Sep 2019 7:43 AM GMT
मंदी पर मोदी सरकार की खामोशी पर प्रियंका गांधी ने तोड़ी अपनी चुप्पी
x

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "काउंट डाउन.... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।' उन्होंने दावा किया, 'इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।" कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।

इससे पहले भी प्रियंका यूपी में बिजली के दामों में बढोत्तरी को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाये है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा " पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार: उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों? खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली जनता पर महँगाई का चाबुक चला कर रही है। कैसी सरकार है ये?


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story