राष्ट्रीय

राहुल गांधी की और बढ़ी मुसीबत, 12 विधायकों ने दिया इस्तीफा!

Sujeet Kumar Gupta
30 May 2019 10:19 AM GMT
राहुल गांधी की और बढ़ी मुसीबत, 12 विधायकों ने दिया इस्तीफा!
x
हम राहुल गांधी का अनुसरण करते हैं।

इंफाल। 2019 लोकसभा में एनडीए का जबरदस्त जीत के बाद आज नरेन्द्र मोदी दूसरी बार शाम 07.00 पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।जिसमें कई लोगों को भी मंत्री कि शपथ दिलाई जायेगी। वही कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी के अंदर घामासान मचा है। और हार कि समीक्षा करने पर कांग्रेस पार्टी लगी है। तो 23 मई से ही कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा दे चुकें है। खुद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े है, तो उनको मनाने के लिए पार्टी के कई कद्दावर नेता लगे है।

आपको बतादें कि पार्टी के अंदर हार और कई नेताओं के इस्तीफे पर समीक्षा हो ही रही थी, कि अब मणिपुर में कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा है कि वह राहुल गांधी का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुलजी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे सकते हैं, तो हम प्रदेश कांग्रेस कमेटी से क्यों नहीं दे सकते?

मणिपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गैखंगम का कहना हे कि पार्टी के 12 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। विधायकों का कहना है कि हमें कांग्रेस पार्टी से कोई परेशानी नहीं हैं। हम सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं। हमारे इस्तीफे का सिर्फ यही कारण है। चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। 17वी लोकसभा में भाजपा को 303 सीटे मिली तो कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story