राष्ट्रीय

खून खराबे की बात करने वाले लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुले - राम विलास पासवान

Sujeet Kumar Gupta
22 May 2019 9:56 AM GMT
खून खराबे की बात करने वाले लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुले - राम विलास पासवान
x
एग्जिट पोल के परिणाम को देखकर विपक्षी दल बौखला गये हैं।

नई दिल्ली।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए और चुनाव परिणाम को लेकर खून खराबे की बात नहीं करनी चाहिए। पासवान ने यहां संवादाता सम्मेलन में कहां कि लोकसभा चुनाव परिणाम ईवीएम में बंद है। और उसकी घोषणा से पहले इस पर सवाल नहीं उठाना जाना चाहिए। इससे देश नही चलेगा। एग्जिट पोल के परिणाम को देखकर विपक्षी दल बौखला गये हैं जबकि इसका आकलंन मीडिया से जुड़े लोग मतदाताओं की राय जानने के बाद करते हैं।

उन्होने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम को लेकर रक्षात्मक रुख अख्तियार करने को कहा है, साथ हि बिहार में चुनाव परिणाम को लेकर खून खराबे की बात करने वाले लोकतंत्र को समाप्त कर जंगल राज स्थापित करना चाहते है। उल्लेखनीय है कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्ष की आशाओं के विपरीत चुनाव परिणाम आने पर खून खराबा होने कि बात कही हैं।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पिछले दिनों संवाददाता सम्मेलन में ये वयान दिया था। "पहले मतदान केंद्र लूटा जाता था। अब भाजपा एग्जिट पोल के परिणाम को शस्त्र बनाकर रिजल्ट लूटना चाहती है। ईवीएम को इधर-उधर किए जाने की बातें सामने आई हैं।" उन्होंने कहा कि रिजल्ट लूट की कोई कोशिश हुई तो वे हथियार भी उठाने से परहेज नहीं करेंगे। जनता का आक्रोश संभल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा, "वोट की रक्षा के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाइए। आज जो रिजल्ट लूट की कोशिश हो रही है, इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए।"कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे सडकों पर खून की नदियां बहेंगी।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story