राष्ट्रीय

साध्वी प्रज्ञा ने नकलची लोगों की असलियत बताई

Sujeet Kumar Gupta
9 May 2019 7:40 AM GMT
साध्वी प्रज्ञा ने नकलची लोगों की असलियत बताई
x
भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना भोपाल लोकसभा सीट,

भोपाल। 17 वीं लोकसभा चुनाव लेकर तमाम पार्टीयॉ चुनाव जीतने के लिए पुरा जोर लगा दी। वही मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय सीट चर्चा का विषय बना है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव मैदान में है, तो दुसरी तरफ कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजा के सहारे दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान मे उतरे है। जो कांग्रेस कद्दावर नेता है जो हमेशा चर्चा में बने रहते है।

आप को बतादें कि साध्वी प्रज्ञा ने प्रचार के दौरान अप्रत्क्ष रुप से कांग्रेस पर हमला रही और कहीं कि जनता सब असलियत जानती है कि, संत कौन है और शैतान कौन। इस समय भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर मोटर साइकिल पर सवार होकर जोरो शोर से चुनाव प्रचार में लगी हैं। और मतदाताओं से सीधे संवाद करने में लगी। पिछले कई दिनों से उन्होंने मोटर साइकिल का सहारा लिया हुआ है। गुरुवार को भी वे मोटर साइकिल से प्रचार के लिए निकलीं। पत्रकारों के सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "भोपाल की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी की चाहत है कि, मैं उनके बीच आऊं।"जब उनसे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह द्वारा भगवा एजेंडे पर काम करने के आरोप पर सवाल किया गया तो प्रज्ञा का जवाब था, "नकलची लोग हैं, जनता असलियत जानती है, संत कौन है और शैतान कौन।"

हालांकि साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा ने अपनी ताकत दिखाते हुए बुधवार को रोड शो किया। जो रात 8.32 बजे भवानी चौक से शुरु होकर, और रात 9.55 बजे नादरा बस स्टैंड चौराहे पर समाप्त हुआ। रास्ते भर अमित शाह, साध्वी प्रज्ञा और शिवराज सिंह चौहान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। करीब डेढ़ घंटे में इस मेगा रोड शो ने करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की। रोड शो के लिए भाजपा पिछले कई दिनों से तैयारी कर रही थी। प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी भोपाल सीट पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

वही कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में बुधवार को कंप्युटर बाबा के साथ तमाम साधु-संतो की टोली ने रोड शो किया था, हालांकि बाद से साधुओं की टोलियां सक्रिय हैं। दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी साधु संत और जनता का भी पूरा सहयोग भी मिल रहा हैं। कुल मिलाकर इस भोपाल के चुनाव मे दोनों ओर से साधु-संत प्रचार में लगे हुए हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story