राष्ट्रीय

भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले सुरेश प्रभु, भारत ने वंशवाद नहीं बल्कि उपलब्धियों को चुना

Sujeet Kumar Gupta
23 May 2019 10:04 AM GMT
भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले सुरेश प्रभु, भारत ने वंशवाद नहीं बल्कि उपलब्धियों को चुना
x
श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए अपना हर एक क्षण समर्पित किया और यह सुनिश्चित किया की भारत को विश्व में सही स्थान मिले।

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव 2019 का आज फैसले का दिन है। किसकी होगी हार और किसकी बनेगी सरकार, इसका फैसला आज हो जाएगा। देश की 542 संसदीय सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरूहो गयी है, पोस्टल बैलेट और EVM की काउंटिंग साथ-साथ होगी। एग्जिट पोल में भले बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है, लेकिन आज असल नतीजों का दिन है।

प्रभु ने ट्वीट किया है - यह चुनाव परिणाम भारतीय मतदाताओं की परिपक्वता को दर्शाता है, जिन्होंने अगले 5 वर्षों के लिए देश को श्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में सौंप कर देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दिया है |

प्रभु का ट्वीट यह देश के लिए एक गौरव का क्षण है जब नए भारत ने वंशवाद नहीं बल्कि उपलब्धियों, देश सेवा और त्याग को चुना है | श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए अपना हर एक क्षण समर्पित किया और यह सुनिश्चित किया की भारत को विश्व में सही स्थान मिले|

प्रभु का ट्वीट विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने फिर से एक श्रेष्ठ प्रतिनिधि का चयन करके देश को विश्व के साथ एक मजबूत आर्थिक,राजनैतिक साझेदारी स्थापित करने की दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है|



Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story