राष्ट्रीय

स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान

Sujeet Kumar Gupta
27 Jun 2019 7:36 AM GMT
स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान
x
स्वराज अभियान भारतीय किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहे हैं।

नई दिल्ली । योगेन्द्र 2015 तक आम आदमी पार्टी के राजनीति से जुड़े रहे और जब उन्हें 2015 में आम आदमी पार्टी से निकला गया तबप्रशांत भूषण, आनंद कुमार (समाजशास्त्री) और अजीत झा के साथ मिलकर यादव ने एक नया राजनीतिक संगठन बनाया है जिसका नाम स्वराज अभियान है| स्वराज अभियान भारतीय किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहे हैं।

बतादे कि स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। योगेंद्र की नई पार्टी का चुनाव चिन्ह 'सीटी' होगी। इसका ऐलान करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि हम हरियाणा के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम मुख्यधारा की राजनीतिक दलों के एक विकल्प के रूप में उभरेंगे। हमारा फोकस युवाओं, किसानों और महिलाओं पर होगा।

योगेंद्र यादव ने राम रहीम के पैरोल पर छोड़े जाने के लिए हरियाणा सरकार पर पिछले दिनों ट्वीट कर तंज भी कंसा था और कहा कि हत्यारा और बलात्कारी "बाबा" चुनाव की खेती करेगा! और खट्टर जी वोटों की फसल काटेंगे! अगर हरियाणा सरकार गुरमीत सिंह को खेती करने के बहाने जेल से छुट्टी देती है तो स्वराज इंडिया इसे कोर्ट और सड़क दोनों जगह चुनौती देगी। तो 17 वी लोकसभा चुनाव को लेकर योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मतदाताओं से भारतीय आम चुनाव, 2019 में नोटा चुनने का आग्रह किया था क्योंकि दिल्ली में किसी भी राजनीतिक दल ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story