राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता का केंद्रीय मंत्री को जवाब, कहा- 'हिंदू लड़की को छुआ, जो कर सकते हो कर लीजिए'

Special Coverage News
29 Jan 2019 6:10 AM GMT
कांग्रेस नेता का केंद्रीय मंत्री को जवाब, कहा- हिंदू लड़की को छुआ, जो कर सकते हो कर लीजिए
x
अनंत हेगड़े ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।

नई दिल्ली : केंद्रीय कौशल विकास मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के एक बयान पर बबाल मचा हुआ है कुछ नेता जहां इस बयान का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के एक नेता ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर पलटवार किया है और अपनी पत्नी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल अनंत हेगड़े ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।

कांग्रेस नेता ने दिया जवाब?

तहसीन पूनावाला ट्वीट करते हुए क्या कुछ लिखते हैं- अनंत कुमार हेगड़े नमस्कार, देखिए वो अपनी हिंदू पत्नी का हाथ छू रहे हैं..अब आप क्या कर सकते हैं...उन्होंने ऐसा करने का साहस दिखाया है। अब सवाल ये है कि भारतीय संस्कृति में ये न तो कहीं लिखा है कि किसी पति को अपनी पत्नी का हाथ नहीं छूना चाहिए। क्या ये महज पब्लिसिटी स्टेटमेंट है। क्या ये महज एक दूसरे को राजनीति में नीचा दिखाने का प्रयास है। बता दें कि तहसीन पूनावाला की पत्नी का नाम मोनिका वडेरा है जो रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं।



अनंत कुमार हेगड़े ने क्या कहा था?

बता दें कि रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए अंनत कुमार हेगड़े ने कहा था कि हमें अपनी समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से सोचना होगा। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमारे आस पास जो हो रहा है उस पर भी निगाह रखनी चाहिए। वहीं जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।

Next Story