राष्ट्रीय

UP Election : अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, लगा दिए ये गंभीर आरोप

Sakshi
30 Dec 2021 7:54 AM GMT
UP Election : अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, लगा दिए ये गंभीर आरोप
x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हर तरफ उमड़ता हुआ जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि अब बीजेपी के दिन बीत गए हैं। समाजवादी विजय रथ अबाध गति से बर्ताव आप प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा...

अखिलेश यादव ने बीते बुधवार 28 दिसंबर को डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2022 में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम चुनाव है। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके एक रथ के मुकाबले बीजेपी के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी विजय रथ के पहिए जहां-जहां घूम रहे हैं वहां जनसमर्थन की आंधी उठ रही है।

भाजपा पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हर तरफ उमड़ता हुआ जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि अब बीजेपी के दिन बीत गए हैं। आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विजय रथ अबाध गति से बर्ताव आप प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे एक रथ के आगे भाजपा के 6 रथ नाकाम साबित हो रहे हैं।

बीजेपी पर लगाए आरोप

अपने संबोधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर उतारू हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है और सत्ता शीर्ष की भाषा अभद्र मर्यादा विहीन और निंदापरख होती जा रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का कोई विजयन ना होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि किसान तबाह है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उद्योग और काम धंधे बंद हैं। भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की जनता कराह रही है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी ने जितने वादे किए या अपने संकल्प पत्र में लिखें थे, वे वादे पूरे नहीं हुए हैं। काला धन वापस लाने का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि काला धन वापस लाने और हर एक खाते में 15-15 लाख रुपए जमा होने के वादों का तो अब जिक्र भी नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वास्तव में काला धन के समानांतर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है। जब तक भाजपा रहेगी तब तक काला धन का धंधा बंद नहीं होगा।

भाजपा को है हार का डर

अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा के कार्य पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास अपना काम बताने लायक कुछ भी नहीं है। बीजेपी बस विरोधियों को प्रताड़ित और झूठ फरेब की राजनीति करती है। छाती अखिलेश यादव ने कहा कि अब बीजेपी की हार निश्चित है और वह अपने हार से डरी सहमी हुई है इसलिए वहां षड्यंत्र रचने में लगी हुई है। जनता अब बीजेपी की रणनीति से भलीभांति अवगत है और वह किसी भी हालत में अब भाजपा को जीतने नहीं देगी।

Next Story