राष्ट्रीय

मुंबई से यशवंत सिन्हा की 'गांधी यात्रा' शुरू अब इस दिन यंहा आकर होगी खत्म

Sujeet Kumar Gupta
9 Jan 2020 5:35 AM GMT
मुंबई से यशवंत सिन्हा की गांधी यात्रा शुरू अब इस दिन यंहा आकर होगी खत्म
x
गांधी यात्रा कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी. गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध-प्रदर्शन का सिलसीला थमने को नाम नही ले रहा और ये और ज्यादा ही तेजी से विरोध किया जा रहा है इसी बीच इसके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा की शुरुआत हो गई है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एनसीपी चीफ शरद पवार पहुंच गए हैं. उनके साथ नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद हैं.

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा शुरू हो गई और कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी. गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में घोषणा करे कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नहीं कराई जाएगी. यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

बीजेपी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने अभी हाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया था. दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है।

यशवंत सिन्हा बीजेपी में रहे हैं लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. दूसरी ओर, पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस जॉइन कर ली थी।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story