- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दो किन्नरों ने धोखे से कटवाया युवक का प्राइवेट पार्ट, नशे की दी डोज
एक तरफ जहां कई लोग खुशी के मौके पर किन्नरों को अपने घर बुलाना शुभ समझते हैं और किन्नरों को पूजते हैं. वहीं, पंजाब के गुरदासपुर में दो किन्नरों ने एक नौजवान को अपने जाल में फंसा कर कई महीने तक उससे काम करवाया और बाद में धोखे से उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया.
इसके बारे में युवक की मां को पता चला तो मां की शिकायत पर पुलिस ने दो किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर किन्नरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
जानकारी देते हुए पीड़ित नौजवान ने बताया कि वह गुरदासपुर में माता के जागरण में काम कर घर का गुजारा चलाता था. जागरण में ही उसका संपर्क सोनिया नाम के एक किन्नर से हुआ.
सोनिया किन्नर ने पहले उससे दोस्ती की और उसे अपने घर लेकर भी जाती रही. कई बार उसे अपने साथ प्रोग्राम करने के लिए भी ले गई, फिर सोनिया ने उसका संपर्क अपने गुरु परवीन किन्नर से करवाया और वह कई महीने परवीन के घर काम करता रहा.
कई महीने काम करने के बाद सोनिया किन्नर उसे घर नहीं जाने देती थी और उसके साथ मारपीट भी करने लगी. एक दिन सोनिया किन्नर ने उसे नशे की दवा देकर अमृतसर ले गई. वहां जाकर उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया और उसे परवीन किन्नर के घर छोड़ दिया. दो दिन के बाद वह वहां से भागकर घर आया और सारी घटना अपनी मां को बता दी. पुलिस को शिकायत कर उसने मांग की है कि दोनों किन्नरों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए.
वहीं, पीड़ित की मां ने कहा कि उसने अपने बेटे के लिए बड़े सपने देखे थे कि वह उसकी शादी करवाएगी और उसका वंश भी आगे बढ़ेगा लेकिन इन दो किन्नरों ने उसके बेटे की और उसके परिवार की जिंदगी नरक कर दी.
इस मामले में एसएचओ गुरदासपुर जबरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें उसने बताया है कि उसके लड़के का परवीन किन्नर और सोनिया किन्नर ने धोखे से प्राइवेट पार्ट कटवा दिया है. दोनों किन्नरों के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 326, 342, 328, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल दोनों किन्नर से फरार हैं.