- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू की आवाज खतरे में, अज्ञात स्थान पर इलाज कराने गये
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बोलने के अंदाज के लिए मशहूर हैं. मौजूदा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उनके इस अंदाज का खूब इस्तेमाल किया है. लेकिन इससे नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज पर बुरा असर पड़ा है. इस बारे में पंजाब सरकार ने आज कहा कि 17 दिन के तूफानी चुनाव प्रचार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज खतरे के कगार पर है और उन्हें डॉक्टरों ने तीन से पांच दिन तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.
पीटीआई की खबर के मुताबिक राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि पंजाब के स्थानीय प्रशासन, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सिद्धू के वोकल कॉर्ड को नुकसान पहुंचा है और वे जांच कराने और स्वास्थ्य लाभ के लिए अज्ञात जगह पर चले गए हैं. इससे पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में सिद्धू ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनावों के लिए 17 दिन में 70 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया.
इस बारे में विज्ञप्ति में कहा गया है, 'नवजोत सिंह सिद्धू ने 17 दिन तक आक्रामक चुनाव प्रचार किया जिसमें उन्होंने एक के बाद एक 70 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया और व्यस्त दिनचर्या की वजह से उनका वोकल कॉर्ड प्रभावित हुआ है. डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि वह आवाज खोने के कगार पर हैं इसलिए उन्हें तीन से पांच दिन का पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है.' सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि कुछ साल पहले बहुत ज्यादा विमान यात्राओं की वजह से सिद्धू डीवीटी (डीप वीन थ्रोम्बोसिस) का शिकार हुए थे और उनका इलाज किया गया था. इस वजह से लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्राएं उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह रही हैं.