Archived

कपल का धर्म जानने के लिए सरेआम उतरवाई पेंट, और फिर

कपल का धर्म जानने के लिए सरेआम उतरवाई पेंट, और फिर
x
हरियाणा के रेवाड़ी में एक दंपती को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब स्थानीय 'धार्मिक' संगठन ने सबके सामने बस स्टैंड पर युवक की पैंट उतरवा दी। यह संगठन उस दंपती का धर्म जानना चाहता था।
कथित रूप से इस संगठन ने युवक को डराया और धमकाया। इसके बाद बस स्टैंड पर सभी के सामने उसके धर्म के बारे में बताने को मजबूर किया। माना जा रहा है कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्म के हैं और परिजनों के विरोध के बावजूद उन्होंने शादी की। इसी के बाद वे धार्मिक संगठन के निशाने पर आ गए।

पुलिस से शिकायत
कट्टरपंथियों द्वारा धमकाए जाने के बाद डरे हुए कपल ने इसकी शिकायत पुलिस में की। दोनों लोग 10 महीने से रेवाड़ी में रह रहे हैं। यह मामला 10 अक्टूबर का है। पुलिस ने इस मामले में दंपती और धमकी देने वाले धार्मिक संगठन को पुलिस स्टेशन बुलाया। यहां पर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पुलिस स्टेशन में दंपती ने धार्मिक संगठन पर आरोप लगाया कि बस स्टेशन पर सभी लोगों के सामने अपना धर्म बताने के लिए मजबूर किया गया।
जब युवक ने ऐसा करने से इनकार किया तो संगठन के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता के वकील भी मौजूद थे।पीड़ित ने पुलिस से कहा कि इस मामले में धार्मिक संगठन के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए।
Next Story