Archived

गुरमीत राम रहीम को लेकर पुलिस ने किया चौकानें वाला खुलासा, सुनकर हो जाएंगे हैरान

आनंद शुक्ल
22 Nov 2017 12:35 PM IST
गुरमीत राम रहीम को लेकर पुलिस ने किया चौकानें वाला खुलासा, सुनकर हो जाएंगे हैरान
x
साध्वी यौन शोषण मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ अपने घर में शानो-शौकत के हर सामान का इंतजाम कर रखा था।

चंडीगढ़: साध्वी यौन शोषण मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ अपने घर में शानो-शौकत के हर सामान का इंतजाम कर रखा था। यही नहीं राम रहीम ने सिरसा में अपने लिए एक बुलेट प्रूफ घर भी बनवा रखा था, जिसमें राजसी ठाठ के हर जरूरी इंतजाम मौजूद थे। सिरसा में स्थित राम रहीम का घर 'तेरा वास' पूरी तरह से बुलेट प्रूफ था। इस घर में किसी राजा की तरह हर वो सुविधा मौजूद थी जिसे राम रहीम ने अपनी शानो-शौकत के लिए इकठ्ठा किया था।

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में करने के लिए पुलिस के द्वारा बनाई गई एक रिपोर्ट के मुताबिक सिरसा के इस घर में मौजूद राम रहीम के तैयार होने के कमरे में 14 फीट ऊंचाई की कुल 29 अलमारियां मौजूद थीं जिनमें राम रहीम के सामानों को रखा जाता था। इसके अलावा इस पूरे घर में बड़े एसी, महंगे विदेशी सामान और कई बड़ी टीवी स्क्रीन्स भी मौजूद थीं।

विदेशी सामान बरामद

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए पुलिस द्वारा की गई जांच में राम रहीम के घर से इंपोर्टेड पानी की बोतल, परफ्यूम, सैकड़ों जोड़ी जूते, कपड़े और विदेशी सामान मिले हैं। इसके अलावा राम रहीम के घर से दो ब्रीफकेस में रखी 56 हार्ड ड्राइव, 6 प्रॉजेक्टर, पेन ड्राइव और एक बुलेटप्रूफ विदेशी गाड़ी भी बरामद हुई है। राम रहीम के इस घर में कई बड़े स्टूडियो, मीटिंग रूम, संग्रहालय और ड्रेसिंग रूम भी मिले हैं। हालांकि अब तक की जांच में पुलिस के जवानों को घर में किसी भी तरह का संदिग्ध या विस्फोटक सामान बरामद नहीं हुआ है।

Next Story