- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
आम आदमी पार्टी के दो विधायक कनाडा हवाईअड्डे पर पुलिस ने लिए हिरासत में!
रविवार को आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों को कनाडा में घुसने से मना कर दिया गया और दोनों विधायकों को एयरपोर्ट से ही वापस भारत भेज दिया गया। खबर के अनुसार, पंजाब के कोटकापुर से आप विधायक कुलतार सिंह सांधवा और रोपड़ से आप विधायक अमरजीत सिंह संदोआ एक निजी यात्रा पर कनाडा गए थे।
इस दौरान कनाडा इमीग्रेशन के अधिकारियों ने दोनों नेताओं को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद कनाडा के अधिकारियों ने दोनों विधायकों को कनाडा में एंट्री देने से इंकार कर दिया और वापस भारत भेज दिया। खबरें आ रही हैं कि एक विधायक को इंग्लिश बोलने में समस्या थी, साथ ही पूछताछ के दौरान विधायकों ने किसी राजनैतिक बैठक का शायद जिक्र किया होगा, जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कनाडा के अधिकारियों ने दोनों विधायकों को कनाडा में एंट्री नहीं दी।
कनाडा के टोरंटो में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुदीप सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। सुदीप सिंह ने बताया कि जो हमें पता चला है उसके अनुसार, दोनों नेता कुलतार सिंह सांधवा की ओटावा में रहने वाली बहन के पास रुकने वाले थे। लेकिन घंटों की पूछताछ के बाद दोनों को एयरपोर्ट से ही वापस दिल्ली भेज दिया गया।
आप प्रवक्ता के अनुसार, दोनों नेताओं से बातचीत होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उन्हें कनाडा में एंट्री क्यों नहीं दी गई? वहीं पंजाब में विपक्ष के नेता और आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आप विधायकों की एक बैठक बुलायी है।