लाइफ स्टाइल

कबूतरबाजी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी दोषी करार, 2 साल की सजा

Arun Mishra
16 March 2018 8:54 AM GMT
कबूतरबाजी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी दोषी करार, 2 साल की सजा
x
पुलिस ने दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया। दलेर को दो साल की सजा सुनाई गई।
चंडीगढ़ : पंजाब की पटियाला कोर्ट ने सिंगर दलेर मेहंदी को गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने के मामले में दोषी करार दिया है। इसके बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया। दलेर को दो साल की सजा सुनाई गई।

दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप है कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्‍सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए। उनपर आरोप है कि इस काम को अंजाम देने के लिए उन्‍होंने काफी रकम भी वसूली थी।

मेहंदी और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान दो बार अमेरिका में शो किए और उस दौरान वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्‍होंने गैर कानूनी तरीके से अपने ग्रुप के 10 सदस्‍यों को वहीं छोड़ दिया था। एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने कथित तौर पर तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था।
Next Story