

किसान आंदोलन भले ही स्थगित हो गया है लेकिन पंजाब के किसान एक नया मोर्चा खोल दिया है क्योंकि टोल प्लाजा पर फीस बढ़ाए जाने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठनों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के साथ इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। किसानों का कहना है कि जब तक टोल प्लाजा पर बढ़ी फीस वापस नहीं ली जाती है तब तक वो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इससे पहले भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को राज्य सरकार और टोल कंपनियों से कहा था कि वो नए दर अभी ना वसूलें। किसानों ने ऐलान किया है कि वो टोल प्लाजा के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने तक यहीं डटे रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने यह साफ किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा कि वो गुरुवार को इस मामले को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास उठाएंगे। पंजाब में नेशनल हाईवे पर 25 टोल प्लाजा हैं। इससे हर साल 3 करोड़ रुपए की आमदनी सरकार को होती है। इस संबंध में कंपनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी साधारण है।
