
कोरोना वायरस से देश में चौथी मौत, जर्मनी से लौटे बुजुर्ग ने पंजाब में दम तोड़ा, अधिकारियों की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

कोरोना वायरस में दुनिया में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या 180 हो गई है, जिनमें से 4 लोगों की मौत और 15 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं यानी अभी कोरोना वायरस के एक्टिव केस 167 हैं।
कोरोना से देश में चौथी मौत पंजाब हुई है। पंजाब में गुरुवार को कोरोनावायरस से 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। 12 दिन पहले बलदेव सिंह जर्मनी और इटली से लौटे थे।
बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। पंजाब में गुरुवार को कोरोनावायरस से 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। 12 दिन पहले बलदेव सिंह जर्मनी और इटली से लौटे थे। बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे।
निगरानी में थे बुजुर्ग
सिविल अस्पताल बंगा की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी। विदेश से लौटे जिन लोगों की निगरानी की जा रही थी, बलदेव का नाम भी इसी लिस्ट में था। 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन तब तक उनमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। 18 मार्च को सुबह 6 बजे दिल में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।
बलदेव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अफसरों को दी गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव से सैंपल लिए और उसे टेस्ट के लिए भेजा। इसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई।