जालंधर

20 जनवरी को हुई थी शादी..6 दिन पहले हनीमून मनाकर लौटा था..पत्नी के बारे में पता चली ऐसी बात कि कर लिया सुसाइड!

Special Coverage News
24 Feb 2019 7:10 AM GMT
20 जनवरी को हुई थी शादी..6 दिन पहले हनीमून मनाकर लौटा था..पत्नी के बारे में पता चली ऐसी बात कि कर लिया सुसाइड!
x
मरने से पहले सुसाइड नोट में पत्नी के बारे में लिखी पूरी कहानी ?

जालंधर : पंजाब के एक गांव गाजीपुर के पेंट कारोबारी हरकमलजीत सिंह ने बाथरूम में फंदा लगा जान दे दी। 27 वर्षीय हरकमलजीत की शादी 34 दिन पहले 20 जनवरी को दसूहा की रहने वाली नीरू भामरा के साथ हुई थी और 6 दिन पहले ही हनीमून से वापस लौटे थे। पुलिस ने थाना मकसूदां में आरोपित पत्‍‌नी नीरू के खिलाफ खुदकशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। डेडबॉडी से पंजाबी में लिखा दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। लाश सिविल अस्पताल भेज दी गई है।

पिता अमरजीत सिंह और मां सुखबीर कौर ने कहा कि रोज की तरह वे सुबह 6.30 बजे उठे थे। दोनों रुटीन में सैर कर दूध लेने जाते हैं। 7 बजे घर से निकले तो बेटा जिंदा था। 8:05 पर वापस आए तो बेटा बेडरूम में नहीं दिखा। 5 मिनट तलाश के बाद जब बाथरूम में गए तो बेटे की लाश फंदे से लटक रही थी। जब तक नीचे उतारा गया, मौत हो चुकी थी। डेडबॉडी से सुसाइड नोट मिला।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में -

''मैं हरकमलजीत सिंह आपणे पूरे होश-हवास विच इह सुसाइड नोट लिख रेहा हां। वजहा नीरू भंवरा है, जो मैनूं बहुत ही ज्यादा तंग परेशान करदी है। मैनूं धमकियां देंदी है कि मैं तेरे पेओ नूं अग्ग ला देणी ते तेरे खानदान नूं तबाह कर देणा है। इस नूं घर दा कम्म नईं आंदा। जे इस नूं कैहंदे हां तां सानूं धमकियां दिंदी है कि मैं तुहाडी नौकर लग्गी होई आं। ओ आपणे पुराणे यारां नाल गल्ल करदी है, जिस विच इक तां दिलबाग नां दा मुंडा है, जोकि कनेडा विच है। दूजा हुण जेल गेआ होया गोपी बाजवा है। ओस नाल वी इस दी गल्लबात है। इह मैनूं कैहंदी है कि मैं तुहानूं तबाह कर देणा है। इस करके मैं इह स्टेप चुक लेया है। पिछले हफ्ते जदों असीं मलेशिया गए सी, ओदों वी उसने मैनूं बहुत दुखी कीता। हर गल्ल ते मैनूं तलाक देण ते हर गल्ल ते मैनूं धमकियां देंदी है। मैं महिला मंडल विच परचा दे के तुहाडा जलूस कढणा। इस लई मैं मजबूर हो के इह स्टेप चुक लेआ। मम्मी अते पापा तुसीं आपणा ख्याल रखिओ।''

इकलौते बेटे को वही बहू निगल गई : पिता

हरकमलजीत के पिता अमरजीत ने बताया कि उनकी एक बेटी और एक बेटा है, लेकिन उनके इकलौते बेटे को वही बहू निगल गई, जिसे वो बेटे की जिंदगी में खुशिया भरने के लिए धूमधाम से लेकर आए थे। हरकमलजीत ने उन्हें कभी नहीं बताया कि पत्‍‌नी नीरू इस तरह की थी। हरकमल शायद खुद ही नीरू को समझाना चाहता था ताकि परिवार वालों को इसका दुख न हो। उन्होंने बताया कि एक दिन दोनों में झगड़ा हो रहा था, जिसे उनकी बेटी सुखवीर और मर्चेंट नेवी में कार्यरत दामाद सन्नी ने देख लिया। उन्होंने सोचा कि नई-नई शादी हुई है, कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा।

बहन बोली, ऐसा न सोचा था

हरकमल की बहन सुखवीर ने कहा कि वो बड़ी धूमधाम से नीरू को घर लेकर आए थे। भाई हर वक्त कोशिश करता था कि पत्‍‌नी को हर खुशी दे सके। मगर, आज उसी भाभी ने उनके परिवार की सारी खुशिया ही हमेशा के लिए छीन लीं। उन्होंने कहा कि भाई की शादी के कुछ दिन बाद ही उनके बीच शुरू हुए विवाद का उन्हें पता चला था। मगर, हमने सोचा कि नीरू अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ते हुए जिम्मेदारिया समझेंगी, लेकिन ऐसा न हो सका।

मामा को बताया-पत्नी की दोस्ती गोपी बाजवा से

हरकमलजीत के मामा सुरजीत सिंह ने बताया कि भांजा और बहू हनीमून के लिए सिंगापुर और मलेशिया गए थे। 17 फरवरी को लौटे थे। तब से भांजा उदास था। हनीमून के दौरान ही भांजे को उसकी पत्नी ने अपने अफेयर की बात बताई थी। दो दिन पहले भांजे ने बताया कि पत्नी का किसी के साथ अफेयर है और वह धमकियां देती है। उसी दिन बहू मायके चली गई थी। भांजा और परेशान हो गया था। हरकमलजीत ने बताया था कि पत्नी की दोस्ती गोपी बाजवा से है। वह गोलीकांड में जेल गया है। सुसाइड नोट में भी गोपी और दिलबाग का जिक्र है। बता दें कि सेहराफील्ड गोलीकांड के मुख्य आारोपी के नाम भी गोपी बाजवा है। पुलिस पता कर रही है कि आखिर ये गोपी कौन है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस चौकी मंड के इंचार्ज एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि नीरू भामरा पुत्री सुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Next Story