Archived

इस वजह से पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, फिर...

Vikas Kumar
21 Feb 2018 5:38 AM GMT
इस वजह से पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, फिर...
x
पंजाब के जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट डाला और उसे...

जालंधर : पंजाब के जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट डाला और उसे शौचालय में बहा दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध रखने के शक के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जोगिन्दर नगर का निवासी आजाद सिंह पत्नी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह एक स्थानीय अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर बानी हुई है।

पुलिस के अनुसार सुखवंत कौर नामक महिला को अपने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसके बाद महिला ने गुस्से में सोते हुए पति पर लोहे की छड़ से वार कर उसे बेहोश कर दिया और फिर चाकू से उसका गुप्तांग काट कर शौचालय में बहा दिया।

इस मामले में सिंह के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आजाद एवं सुखवंत के दो बच्चे हैं। वहीं आरोपी महिला घटना के बाद से अभी तक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है।

Next Story