Archived

LIVE: लुधियाना नगर निगम चुनाव परिणाम- कांग्रेस ने किया सफाया, बीजेपी आकली दल की बुरी हार

Vikas Kumar
27 Feb 2018 7:47 AM GMT
LIVE: लुधियाना नगर निगम चुनाव परिणाम- कांग्रेस ने किया सफाया, बीजेपी आकली दल की बुरी हार
x
पंजाब में लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को हुई वोटिंग की गिनती का काम आज जारी है। शुरुआती नतीजे ही सत्ताधारी दल कांग्रेस को खुश कर देने वाले हैं।

लुधियाना : पंजाब में लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को हुई वोटिंग की गिनती का काम आज जारी है। शुरुआती नतीजे ही सत्ताधारी दल कांग्रेस को खुश कर देने वाले हैं। कांग्रेस ने 58 सीटों पर दमदार बढ़त बना ली है। वहीं बीजेपी 11 वार्ड में जबकि अकाली दल 10 वार्ड में आगे चल रही है।


लुधियाना नगर निगम: कांग्रेस की 62, BJP+SAD की 21 और AAP+LIP की 8 वार्ड पर जीत, 4 पर निर्दलियों ने मारी बाजी

आज सुबह 8.00 से मतों की गिनती का काम जारी है। पहले राउंड की मतगणनना में 58 वार्डों में कांग्रेस, 11 वार्डों में अकाली, 10 वार्डों में भाजपा, 11 वार्डों में लिप और 5 वार्डों में निर्दलीय आगे चल रहे थे। वार्ड 22 से बसपा उम्मीदवार अवतार सिंह, वार्ड 27 से कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत कौर, वार्ड 28 से अकाली उम्मीदवार परमजीत सिंह और वार्ड 61 में निर्दलीय उम्मीदवार शैली मल्होत्रा आगे रहीं।

वहीं 11.30 बजे तक कांग्रेस पार्टी ने 60 वार्डों में बढ़त बनाई है। बीजेपी-एसएडी ने 18 सीटों पर बढ़त बनाई जबकि आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी ने 10 सीटों पर बढ़त बना ली है।

आपको बता दें लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए 24 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 500 के आसपास प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर पंजीकृत हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Next Story