Archived

लुधियाना: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण के दौरान पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

Vikas Kumar
26 Jan 2018 11:19 AM GMT
लुधियाना: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण के दौरान पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
x
पुरे देश में 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ पंजाब के लुधियान से एक बुरी खबर आई है...

लुधियाना : पुरे देश में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सारा देश तिरंगे के रंग के रंग में नहाया हुआ है। पुरे देश में जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ पंजाब के लुधियान से एक बुरी खबर आई है।

लुधियाना में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण के दौरान SHO के गनमैन के पद पर तैनात पुलिसकर्मी मंजित सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जैसे ही खुद को गोली मारी कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अचानक गोली चलने के कारण यहां-वहां भागने लगे।

जैसे ही मनजीत सिंह ने खुद को गोली मारी उनके आस-पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है आखिरकार मनजीत सिंह ने खुद को क्यों गोली मारी।

फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी भी खुद इस बात से हैरान है कि आखिरकार मनजीत सिंह ने अचानक यह कदम क्यों उठाया। पुलिस अधिकारियों द्वारा मनजीत सिंह के परिवार को इत्ला कर दी गई है। इस मामले पर अब तक मनजीत सिंह के परिवार में से किसी का भी बयान सामने नहीं आया है।

Next Story