
Sidhu Moose Wala की मौत से आहत 20 साल के एक फैन ने की खुदकुशी, ज़हरीली दवाई पीकर जीवन लीला की समाप्त

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। हर कोई ये खबर सुनकर हैरान था। लेकिन अब उनके एक 20 साल के फैन ने ख़ुदकुशी कर ली है और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
डेराबस्सी में दुःख दाई खबर सामने आ रही है, जहां एक 20 साल के युवक ने खुद कुशी कर ली। जानकारी के अनुसार ये युवक सिद्धू मूसे वाला का फैन था जिसको सिद्धू की मौत से गहरा दुःख हुआ। युवक ने बुधवार को कोई ज़हरीली दवाई का सेवन किया जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लड़का सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था । वह उसके गाने बहुत सुनता था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झटका लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। बुधवार को जसविंदर टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे उसकी मौत हो गई।
मूसेवाला की मौत की खबर के बाद से ही वह युवक सदमे में था और दो दिन से खाना पीना भी छोड़ चुका था। युवक की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई थी। फिनाइल पीते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। घरवालों ने उसे मोहाली के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज जल्द शुरू होने पर उसकी जान बचा ली गई थी। सिद्धू मुसेवाला की मौत के बाद अवतार मानसिक तौर से परेशान हो गया था। वह उसे याद करके अकसर रोता रहता था।