पंजाब

रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के एमएलए अंगद संग लिए सात फेरे, देखिए- शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Special Coverage News
22 Nov 2019 3:41 AM GMT
रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के एमएलए अंगद संग लिए सात फेरे, देखिए- शादी की खूबसूरत तस्वीरें
x
अदिति और अंगद 2017 में पहली बार विधायक बने, दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली.

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। विधायक जोड़े ने दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए। समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

अदिति और अंगद पहली बार बने विधायक

अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं और दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी।



दिल्ली-एनसीआर के चर्चित छतरपुर के जोरबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश व पंजाब के अलावा दिल्ली से भी लोग शामिल हुए। यह शादी हिन्दू व सिख रीति रिवाज से सम्पन्न हुई। जयमाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या गणमान्य लोगों के साथ अन्य लोगों ने फूलों की वर्षा कर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में एमएलसी दीपक सिंह, भाजपा नेता जगदम्बिका पाल, अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय, विधायक प्रतीक भूषण समेत तमाम राजनीतिक व पारिवारिक मित्र मौजूद रहे।

बता दें कि शादी से कुछ घंटों पहले अदिति सिंह ने अपने स्‍वर्गीय पिता अखिलेश सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्‍ट डाली थी। इसमें उन्‍होंने अपने पापा के लिए लिखा कि 'पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवन साथी चुना, इस खुशी के मौके पर आप नहीं हैं, आइ मिस यू पापा'।

बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस विधायक हैं। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से शादी का समारोह शुरू हो गया था। शादी के दिन ही अदिति सिंह के फेसबुक वाल पर पिता के नाम भावुक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग सहानुभूति जताने के साथ अदिति तो शादी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story