- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला करने वाले कॉमरेड बलविंदर सिंह की आज सुबह पंजाब के तरनतारन में उनके घर पर ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
सुबह करीब सात बजे वह घर में थे. कुछ अज्ञात लोग घर में आए और पिस्टल के साथ हमला कर दिया. यह हमला आतंकी है या फिर कुछ और अभी तक पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. हालांकि उनकी सुरक्षा भी कुछ समय पहले वापस ले ली गई थी जिसका बलविंदर सिंह ने विरोध किया था.
बलविंदर सिंह के भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताया है कि यह हमला आतंकी भी हो सकता है. बलविंदर सिंह घर के समीप ही एक स्कूल भी चलाते थे. करीब एक साल पहले उन पर अज्ञात लोगों ने हमला भी किया था. घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस आधा घंटा देर से पहुंची. हालांकि घटना स्थल के पास ही पुलिस थाना भिखीविंड है. फिलहाल, डीएसपी राजबीर सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं.
कौन हैं कॉमरेड बलविंदर सिंह
कॉमरेड बलविंदर सिंह ने आतंकवाद का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया. उनके जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं. कॉमरेड बलविंदर शौर्य चक्र विजेता थे. परिवार को संदेह है कि यह आतंकी अटैक भी हो सकता है.
पंजाब में जब आतंकवाद चरम सीमा पर था तो कॉमरेड बलविंदर सिंह ने आतंकियों का बहुत बहादुरी से मुकाबला किया था. उन पर करीब 20 बार बड़े हमले हुए और हर बार बलविंदर सिंह ने आतंकियों को लोहे के चने चबवाए.
कॉमरेड बलविंदर सिंह ने हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लांचरों के साथ हमला करने वाले कई नामी आतंकियों को मार गिराया था, जिसके बदले उन्हें 1993 में राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र से नवाजा गया था.