जयपुर

सीकर विदा हुई बारात में दुल्हा दुल्हन पर फायरिेंग, धरने पर बैठा गांव मामला गंभीर

Shiv Kumar Mishra
13 Dec 2020 12:54 PM GMT
सीकर विदा हुई बारात में दुल्हा दुल्हन पर फायरिेंग, धरने पर बैठा गांव मामला गंभीर
x

सीकर.: राजस्थान के सीकर जिले के पाटन इलाके में शादी के बाद विदा होकर लौट रहे दो दुल्हा दुल्हन पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हा- दुल्हन का एक जोड़ा घायल हो गया। जिन्हें नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के सुरपुरा गांव के संजू व बबलू की पाटन कस्बे के हेमराजपुरा गांव की मालियों की ढाणी निवासी कोमल व निशा से शुक्रवार को शादी हुई थी।

आज सुबह ही दुल्हा- दुल्हन के दोनों जोड़ों को एक गाड़ी में ही घर से विदा किया गया था। लेकिन, घर से करीब 15 किलोमीटर दूर ही नीमकाथाना बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने उन उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसमें दुल्हा संजू व दुल्हन कोमल घायल हो गए। जिन्हें तुरंत नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कनपटी के पास गोली लगने पर दुल्हन कोमल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दुल्हे संजू का भी उपचार जारी है। घटना के बाद घर में चीख पुकार व गांव में सनसनी फैल गई।

लूट का इरादा या प्रेम प्रसंग फायरिंग के मामले को लूट व प्रेम प्रसंग दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि दुल्हा दुल्हन के साथ नेक के साढ़े पांच लाख रुपए भी गाड़ी में थे, जिन्हें लूट के इरादे से फायरिंग किए जाने की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी और मामला प्रेस प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के आरोपी गोविंदाला की ढाणी निवासी इदं्राज गुर्जर व उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

सामने बाइक लगाकर किए दो फायर परिजनों के अनुसार बदमाशों ने दुल्हा दुल्हन की गाड़ी को तीन बार ओवर टेक किया। इसके बाद उन्होंने बाइक को गाड़ी के सामने लगा दिया। फिर एक के बाद एक दो फायर किए। जिनमें से एक गोली संजू और दूसरी कोमल को लगी।

अस्पताल में जमा हुई भीड़ घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीण नीमकाथाना अस्पताल पहुंच गए। जहां धरने पर बैठ वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह अस्पताल से हटेंगे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समझाइश में जुटे हैं।

Next Story