जयपुर

शिवराज सिंह ने दिया गहलोत को जबाब, कहा, लागू करना पड़ेगा नागरिकता कानून

Shiv Kumar Mishra
23 Dec 2019 9:10 AM GMT
शिवराज सिंह ने दिया गहलोत को जबाब,  कहा, लागू करना पड़ेगा नागरिकता कानून
x

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत के राजस्थान में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं करने के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने कहा है कि गहलोत संवैधानिक पद पर बैठे हुए है और वे केन्द्रीय कानून को लागू करने से इन्कार नहीं कर सकते है। चौहान ने कहा कि यदि वे कानून को लागू नहीं करेंगे तो हमारे पास दूसरे रास्ते खुले है। चौहान ने ये भी कह दिया कि ये कानून लागू करने से कोई भी राज्य मना नहीं कर सकता है।

चौहान ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर में शांति मार्च निकाला गया लेकिन यहां तो सब बंद कर दिया गया। बाजार बंद हो गए। मेट्रो और इंटरनेट बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ये नागरिकता संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों ने पास किया है, अगर गहलोत को विरोध करना है तो वे पहले संवैधानिक पद से इस्तीफा दें।

सच्चाई बताने के लिए करेंगे जिलों में रैलियां

चौहान ने कांग्रेस सहित अन्य दलों पर आरोप लगाया कि वे मुसलमानों और अन्य लोगों को भ्रमित कर रहे है। भाजपा इसे दूर करने के लिए जिलों में रैलियां करेंगी। पंचायतों में कार्यकर्ता जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। बुदिजीवियों के सम्मेलन किए जाएंगे। हम मुस्लिम भाई बहनों को सच्चाई बताएंगे।

इससे पहले चौहान ने नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि संसद में जब इस कानून पर बहस चल रही थी तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी क्यों नहीं बोली। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कभी भारत आए पाक प्रताड़ित लोगो का दर्द नही जाना। कांग्रेस फूट डालों की राजनीति कर रही है। उन्हें वोट बैंक की चिंता है देश की चिंता नहीं है। राहुल गांधी तो देशी कम विदेशी ज्यादा है और अधिकतर विदेश चले जाते है। विपक्ष्री दल लोगों को भडका रहे है। देश में माहौल खराब करा रहे है। चौहान ने कहा कि भारत सबका है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story