

x
महेश झालानी
भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी राजस्थान लोक सेवा आयोग के अगले अध्यक्ष हो सकते है। आयोग के वर्तमान अध्यक्ष दीपक उप्रेती इसी 15 अक्टूबर को 62 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत होने जा रहे है। जबकि त्रिपाठी 30 सितम्बर को सेवानिवृत होंगे।
त्रिपाठी की गिनती योग्य अफसरों में होती है। वसुंधरा के जमाने मे भी ये एसीबी में एडीजी पद पर तैनात थे। पदोन्नत होने के बाद भी गहलोत सरकार ने इन्हें एसीबी से नही हटाया। एसीबी की पोस्टिंग बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। बताया जाता है कि पहले बीएल सोनी को त्रिपाठी के स्थान पर एसीबी का डीजी बनाने की चर्चा थी ।
अगर त्रिपाठी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बनते है तो ये 2022 तक कार्य करते रहेगे। अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु होता है।
Next Story