Archived

LIVE : आसाराम नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी करार, अब सजा का होगा ऐलान

Arun Mishra
25 April 2018 7:32 AM GMT
LIVE : आसाराम नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी करार, अब सजा का होगा ऐलान
x
अदालत की तरफ से आज ही उनकी सजा का भी ऐलान किया जाएगा। आसाराम को न्यूनतम 10 साल की सजा हो सकती है।
नई दिल्ली : नाबालिग से बलात्कार मामले में स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को SC/ST (अनूसूचित जाति एवं जनजाति) अदालत ने दोषी करार दिया है।अदालत ने आसाराम समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है, वहीं दो अन्य शिवा उर्फ सवाराम (आसाराम का प्रमुख सेवादार), प्रकाश द्विवेदी (आश्रम का रसोइया) को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना है कि आसाराम ने ही नाबालिग से बलात्कार किया था। आज ही सजा का ऐलान भी हो सकता है।
अदालत की तरफ से आज ही उनकी सजा का भी ऐलान किया जाएगा। आसाराम को न्यूनतम 10 साल की सजा हो सकती है। आसाराम के वकील उनकी अधिक उम्र का हवाला देते हुए कम से कम सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
फैसले के बाद नाबालिग के पिता ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। पिता ने कहा कि हमें न्याय मिला। जिन लोगों ने हमारा साथ दिया हम उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अब आसाराम को कड़ी सजा दी जाएगी।
इस मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 25 अप्रैल को सुनाने की बात कही थी। आसाराम को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक किशोरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।
पीड़िता आसाराम के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा आश्रम में अध्ययन करती थी। पीड़िता का आरोप था कि आसाराम ने जोधपुर के पास मनाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाकर उससे 15 अगस्त, 2013 को रेप किया था।
पढ़ें, LIVE UPDATE :
12:00A- कोर्ट के फैसले के बाद बिगड़ी आसाराम की तबीयत, जोधपुर जेल पहुंची एंबुलेंस
11:20AM- आसाराम को कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।
11:10AM- जेल के अंदर हरिओम का जाप कर रहा है आसाराम।
11:00AM- फैसले पर बोले बिटिया के पिता, हमें न्याय मिला। जिन लोगों ने हमारा साथ दिया हम उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अब आसाराम को कड़ी सजा दी जाएगी।
10: 55AM - आज ही हो सकता है सजा का भी ऐलान।
10:40AM- रेप केस में आसाराम को दोषी करार दिया गया।
Next Story