राजस्थान

राजस्थान भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, सैनी के निधन के बाद से ही अध्यक्ष कोई नही था

Sujeet Kumar Gupta
14 Sep 2019 10:33 AM GMT
राजस्थान भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, सैनी के निधन के बाद से ही अध्यक्ष कोई नही था
x

जयपुर। जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। आमेर से विधायक और प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया थे पूनिया लगातार चार बार पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति सोशल इंजीनियरिंग में सबसे फिट बैठी है। पूनिया को संघ पृष्ठभूमि का भी माना जाता है।

प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीन नामों को लेकर काफी दिन से मंत्रणा चल रही थी। अन्य दावेदारों में सांसद राज्यवर्धन राठौड़्र, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल थे। पूनिया लो-प्रोफाइल जाट नेताओं में गिने जाते हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो राजपूत जाति से गजेंद्र सिंह और अर्जुनराम मेघवाल को केंद्र में मंत्री बनाने के बाद सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से ब्राह्मण और जाट नेताओं में से प्रदेशाध्यक्ष चुनने पर मन्थन चल रहा था। अंतत: जाट नेता के तौर पर पूनिया ने बाजी मार ली।

पूनिया लगातार 14 साल तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी का 24 जून को निधन होने के बाद से यह पद खाली था। अक्टूबर और नवंबर में राजस्थान के नगरीय निकायों के चुनाव हैं, ऐसे में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार था।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story