राजस्थान

बेटा बना CM तो क्या हुआ...भजन लाल शर्मा के राजस्थान मुख्यमंत्री चुने जाने पर मां-बाप हुए भावुक? कही बड़ी बात!

Arun Mishra
12 Dec 2023 3:12 PM GMT
बेटा बना CM तो क्या हुआ...भजन लाल शर्मा के राजस्थान मुख्यमंत्री चुने जाने पर मां-बाप हुए भावुक? कही बड़ी बात!
x
भाजपा ने पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना.

Bhajan lal Sharma Rajasthan CM Name: बीजेपी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया। उनके नाम की घोषणा होते ही उनके परिवार में जश्न मनना शुरू हो गया। बेटे के नाम की घोषणा होने के बाद भजनलाल शर्मा के माता-पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। भजन लाल शर्मा के माता-पिता अपने बेटे को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री नामित किए जाने से बहुत खुश हैं और उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया है।

आपको बतादें भाजपा ने मंगलवार को पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना, जिससे विधानसभा चुनावों में उसकी जीत के बाद से चल रही कई दिनों की अटकलें समाप्त हो गईं।

भजन लाल शर्मा के पिता ने कहा कि बेटे के सीएम बनने पर बहुत खुशी है, उन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। सब भगवान की कृपया है। वहीं, भजन लाल शर्मा की मां गोमती देवी ने बीजेपी नेतृत्व की ओर से बेटे को सीएम नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान की इच्छा से हुआ है। हमने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि मेरा बेटा सीएम बनेगा।



Next Story