धर्म-कर्म

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Arun Mishra
2 Sep 2021 3:41 AM GMT
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूर्ण
x
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है.

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से वह प्रसन्न होकर अपने भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं.

भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करने से कभी भी आपके घर में धन की हानि नहीं होगी। पुराणों में ऐसा उल्लेख है कि भगवान विष्णु की पूजा से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं अगर एक बार मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो गईं, तो आपके घर में कभी धन, यश और वैभव की कमी नहीं होगी।

गुरुवार को करें भगवान विष्णु का पाठ

सुबह नहाने के बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करते हुए उनका पाठ करें। गुरु को धन का कारक माना जाता है, भगवान विष्णु के प्रसन्न होने पर धन की कभी कमी नहीं होती।

पीले रंग के वस्त्र धारण करें

पीले और लाल रंग को शुभ माना जाता है। वहीं, पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। आप पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।

केले के पेड़ की करें पूजा

आप केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा शाम को इसके नीचे दीपक जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति कर सकते हैं।

पीले रंग की चीजें करें दान

दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है लेकिन पीले रंग की चीजें दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आप चने की दाल, गुड़ और पीले वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान कर सकते हैं।

जानवरों को भोजन

ईश्वर को जानवर बहुत प्रिय होते हैं इसलिए आप गाय, कुत्ता, बकरी, भैंस, कौआ आदि जानवरों को भोजन देकर उनकी भूख शांत कर सकते हैं, इससे भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story