- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
शास्त्रों में मनुष्यों के लिए देव -ऋण, ऋषि- ऋण, और पितृ ऋण यह तीन ऋण बतलाये गए हैं। मृत पिता आदि के उद्देश्य से श्रद्धा पूर्वक जो प्रिय भोजन दिया जाता है वह श्राद्ध कहलाता है। श्राद्ध करने से कुल मे वीर, निरोगी, शतायु,एवं श्रेय प्राप्त करने वाली संततियाँ उत्पन्न होती हैं-
न तत्र वीरा जायन्ते निरोगी न शतायुष:।
न च श्रेयोSधिगत्छन्ति यत्र श्राद्धं विवर्जितम्।।
इनमें श्राद्ध के द्वारा पितृ ऋण का उतारना आवश्यक है। क्योंकि जिन माता- पिता ने हमारी आयु, आरोग्य और सुख- सौभाग्य आदि की अभिवृद्धि के लिए अनेक यत्न या प्रयास किए उनके ऋण से मुक्त ना होने पर हमारा जन्म ग्रहण करना निरर्थक होता है । उनके ऋण उतारने में कोई ज्यादा खर्च हो, सो भी नहीं है; केवल वर्ष भर में उनकी मृत्यु तिथि को सर्वसुलभ जल, यव, कुश, और पुष्प आदि से उनका श्राद्ध संपन्न करने और गो ग्रास देकर एक या तीन, पाँच आदि ब्राह्मणों को भोजन करा देने मात्र से ऋण उतर जाता है; अत: इस सरलता से साध्य होने वाले कार्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। इसके लिए जिस मास की जिस तिथि को माता-पिता आदि की मृत्यु हुई हो उस तिथि को श्राद्ध आदि करने के सिवा, आश्विन कृष्ण (महालय)पक्ष मे भी उसी तिथि को श्राद्ध- तर्पपण- गो ग्रास और ब्राह्मण भोजन आदि करना कराना आवश्यक है; इससे पितृगण प्रसन्न होते हैं । और हमारा सौभाग्य बढ़ता है। पुत्र को चाहिए कि वह माता-पिता की मरण तिथि को मध्याह्न काल में पुनः स्नान करके श्राद्ध आदि करें और ब्राम्हणों को भोजन कराके स्वयं भोजन करें ।जिस स्त्री के कोई पुत्र ना हो वह स्वयं भी अपने पति का श्राद्ध उसकी मृत्यु तिथि को कर सकती है। भाद्र पद शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ करके आश्विन कृष्ण अमावस्या तक 16 दिन पितरों का तर्पण और विशेष तिथि को श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। इस प्रकार करने से 'पितृव्रत' यथोचित रूप में पूर्ण होता है।
जो इस वर्ष 24/9/2018 से 9/10/2018 तक है।
महालयारम्भ( पितृपक्षप्रारम्भ)
पूर्णिमा श्राद्ध- 24 सितम्बर
प्रतिपदा श्राद्ध-25 सितम्बर
द्वितीय श्राद्ध- 26 सितम्बर
तृतीया श्राद्ध-27 सितम्बर
चतुर्थी श्राद्ध-28 सितम्बर
पंचमी श्राद्ध- 29 सितम्बर
षष्ठी श्राद्ध- 30 सितम्बर
सप्तमी श्राद्ध-1 अक्टूबर
अष्टमी श्राद्ध-2 अक्टूबर
नवमी श्राद्ध( मातृनवमी)- 3 अक्टूबर
दशमीश्राद्ध- 4 अक्टूबर
एकादशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर
द्वादशी श्राद्ध,सन्यासी,यति, वैष्णव जनों का श्राद्ध, त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, गजच्छाया श्राद्ध( मघा एवं त्रयोदशी के योग मे) - 6 अक्टूबर
चतुर्दशी श्राद्ध- 7 अक्टूबर
अमावस्या श्राद्ध, अज्ञाततिथिपितृश्राद्ध, पितृविसर्जन महालयसमाप्ति- 8 अक्टूबर
ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र शोध छात्र, ज्योतिष विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,