धर्म-कर्म

आज बंद हो जाएंगे यमुनोत्री के कपाट, गंगोत्री धाम के कपाट भी हो चुके हैं बंद, जानिए कपाट बंद करने को लेकर क्या है मान्यता

The doors of Yamunotri will be closed today, the doors of Gangotri Dham have also been closed, read the full news
x

आज बंद हो जाएंगे यमुनोत्री के कपाट

यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद हो जाएंगे। सुबह 11.57 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त हैं।

Yamunotri Door Close Today: चारधाम में शामिल गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा अब अपने समापन की ओर है। 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद भैयादूज यानी आज 15 नवंबर को यमुनोत्री के भी कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने को लेकर मंदिर समिति की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

आज 11.57 बजे बंद होंगे कपाट

भैयादूज के मौके पर आज विश्व भर प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सुबह 11.57 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट जब बंद होंगे तो उस समय अभिजीत मुहूर्त व मकर लग्न होगा। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने पर यमुना जी को लेने भाई शनिदेव की उत्सव डोली साढ़े आठ बजे खरशाली गांव से यमुनोत्री को रवाना होगी। यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है। इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे।

14 नवंबर को बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम के कपाट कल यानी कि 14 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। सर्दियों में छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा में हुआ तगड़ा कारोबार

इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए बेहद ही सुखद और आर्थिक रूप से सफल रही है। यह पहला मौका है जब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ा है। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा 9.05 लाख के पार पहुंचे हैं जबकि यमुनोत्री धाम में 7.34 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इतनी बड़ी तदाद में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

Also Read: Lucknow: मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के सामान हुए जल के खाक

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story