धर्म-कर्म

Guru Nanak Jayanti 2021: कब है गुरु नानक जयंती, जानें उनके विचार और इतिहास

Special Coverage Desk Editor
18 Nov 2021 6:39 AM GMT
Guru Nanak Jayanti 2021: कब है गुरु नानक जयंती, जानें उनके विचार और इतिहास
x
Guru Nanak Jayanti 2021: इस साल गुरु नानक जयंती कल यानी 19 नवंबर को है। बता दें कि गुरु नानक जयंती यह सिखों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को सिख धर्म में गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।

Guru Nanak Jayanti 2021: इस साल गुरु नानक जयंती कल यानी 19 नवंबर को है। बता दें कि गुरु नानक जयंती यह सिखों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को सिख धर्म में गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन सिख धर्म को मानने वाले वाहेगुरु की पूजा करते है और भजन-कीर्तन करते है। सिखों के लिए यह एक बहुत ही पावन पर्व है। तो चलिए जानते है गुरु नानक जयंती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी….

गुरु नानक जयंती के अनेक नाम

आपको बता दें कि सिख धर्म में मनाए जानें वाला सबसे बड़ा पर्व यानी गुरुनानक जयंती के कई अनेक नाम है। इसलिए इस गुरुनानक जयंती को हर जगह अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व (Prakash parv), गुरु पर्व (Guru Parv), गुरु पूरब (Guru Gurpurab) भी कहते हैं। प्रकाश पर्व (prakash parav) हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।

गुरु नानक ने की सिख धर्म की स्थापना

सिख धर्म के निर्माता संत गुरु नानक है। जी हां आपको बता दें कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। गुरुनानक जयंती यानी प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के दिन गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठानों सुबह से ही शुरू हो जाते हैं जो देर रात तक चलते रहते हैं। इस दिन लोग गुरुवाणी का पाठ भी करते हैं। प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के दिन शाम को लंगर का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें अनुयायी भोजन ग्रहण करते हैं। बड़ी तादात में लोगों को भोजन खिलाया जाता है।

जानें गुरु नानक जयंती का इतिहास

दरअसल सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव थे। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई. को हुआ था। नानक जी का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नाम के एक गांव में हुआ। हालांकि अब गुरु नानक जी का ये जन्म स्थल अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद ननकाना साहिब में है।

बता दें कि अब इस पावन जगह का नाम गुरु नानक देव के नाम से जाना जाता है। यहा देश ही नहीं बलि विदेश से भी लोग चर्चित गुरुद्वारा ननकाना साहिब (Gurdwara Nankana Sahib) के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसा कहते हैं कि सिख साम्राज्य के राजा महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh) ने यह गुरुद्वारा 'ननकाना साहिब' बनवाया था।

गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) के अनमोल विचार

  1. ईश्वर एक ही है और उसका नाम सत्य है।
  2. हमें सिर्फ वही बातें बोलनी चाहिए जिनसे सम्मान मिले।
  3. ये संसार एक नाटक है, जो हमारे सपनों में रचाया गया है।
  4. अपने घर की शांति में ध्यान मग्न रहो तो मृत्यु के दूत तुम्हें कभी नहीं छुएंगे।
  5. वह व्यक्ति जिसे खुद पर विश्वास नहीं, उसे ईश्वर पर कभी भी विश्वास नहीं हो सकता।
Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story