पशुपति नाथ मंदिर ने पहली बार दिया संपत्ति का ब्यौरा

काठमांडू। कहने को तो कहा जाता है कि भगवान पास कुछ नही होने के बाद भी वो बस देना जानते है। गरीब हो या अमीर सब भगवान के दर पर कुछ जढ़ावा जढ़ा कर उससे थोड़ा ही सही कुछ ना कुछ अर्ज करते है। आपको बतादे कि नेपाल के प्रसिद्ध पशपति नाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति की घोषणा की है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर से मंदिर के खजाने में नकद 120 करोड़ रुपये है। और मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना और 316 किलोग्राम चांदी है। मंदिर ट्रस्ट के नाम 186 हेक्टेयर जमीन भी है। इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है। पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। ये शिव मंदिर का निर्माण पांचवी शताब्दी में हुआ था। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक पशुपतिनाथ का मंदिर भी इस श्रेणी में आता है।
Next Story