विज्ञान

अब गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की एडवाईजरी

Sujeet Kumar Gupta
5 Jun 2019 12:36 PM GMT
अब गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की एडवाईजरी
x
देश के पूर्वी राज्यों में बारिश कि संभावना बढ़ी।

नई दिल्ली। भीषम गर्मी से जुझ देश को अब कुछ राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून को रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

हालांकि इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे आद्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाएं चल सकती हैं। जिससे कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण हरियाणा, मराठवाड़ा और तेलंगाना में गर्म हवाओं का दौरा जारी रहेगा।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story