Archived

क्रिस गेल ने तोडा T-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, T-20 में लगाया शतक

Special News Coverage
16 March 2016 5:23 PM GMT
Cdr1vBzUsAEipMy
मुंबई
फटाफट क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आज एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गेल ने टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में इंग्लेंड के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ब्रैंडन मैकुलम ने 71 टी-20 मैचों में 91 छक्के लगाए हैं। जबकि क्रिस गेल ने मात्र 46 मैचों में रिकॉर्ड को ध्वस्त कर यह उपलब्धि हासिल की। किर्स गेल ने 11 छक्के मरकर विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

बता दें इंग्लैड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के सामने 183 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। क्रिस गेल अपनी पारी में अभी तक 11 छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही गेल ने मेकलम का रिकॉर्ड तोड दिया तथा छक्कों के बादशाह बन गए। गेल की इस तूफानी पारी से वेस्टइंडीज एक संभावित जीत की और बड़ रहा है।


क्रिस गेल 48 गेंदों पर 104 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए है। ये उनका दूसरा शतक है। पहला शतक 2007 के विश्व कप में लगाया था। अपना ही तोडा रिकार्ड।
Next Story