Archived

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप का आरोप

Special News Coverage
3 Feb 2016 3:54 AM GMT
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप का आरोप


नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। लंदन से आई भारतीय मूल की एक महिला ने सरदार सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना कूमकलां पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप लगाने वाली महिला भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी है। आरोप लगाने वाली महिला ने खिलाड़ी को अपना मंगेतर भी बताया है। वह इंग्लैंड की अंडर -19 टीम की ओर से खेल चुकी है। इस महिला के पेरेंट्स पंजान के भाईनी साहेब के रहने वाले हैं।

उसके मुताबिक सरदार सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि सरदार सिंह ने उसकी इच्छा के विरूद्ध 2015 में जबरन उसका गर्भपात कराया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी सुरजीत सिंह नागरा ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। सरदार सिंह ने अभी इस मामले पर कोई बात नहीं कही है।
Next Story