खेलकूद

Arun Lal Wedding: 66 की उम्र में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल साहा बनेंगी दुल्हन

Arun Mishra
25 April 2022 7:04 PM IST
Arun Lal Wedding: 66 की उम्र में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल साहा बनेंगी दुल्हन
x
66 साल के अरुण लाल लंबे समय से बुलबुल के साथ रिलेशन में हैं।

पूर्व भारतीय ओपनर अरुण लाल (Arun Lal) 66 वर्ष की उम्र में दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी होने वाली वाइफ का नाम बुलबुल साहा (Bulbul Saha) हैं, जिनकी उम्र 38 वर्ष है। यानी वह अरुण से 28 वर्ष छोटी हैं। यह शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होनी है। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा रहा है।

अरुण लाल इस समय बंगाल की रणजी टीम के कोच हैं और 66 साल के अरुण लाल लंबे समय से बुलबुल के साथ रिलेशन में हैं। अरुण लाल की ये दूसरी शादी होगी। वे पहले भी शादी कर चुके हैं, लेकिन तलाक हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी, और दोनों अगले महीने इसे आधिकारिक रूप से पति-पत्नी होंगे। आपसी सहमति के बाद अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दिया था, लेकिन रीना की बीमारी के चलते अरुण लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे।

अरुण लाल (Arun Lal) ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले. इस दौरान उनके बल्‍ले से टेस्‍ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले. टेस्‍ट में उनके बल्‍ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया. दोनों ही फॉर्मेट में अरुण एक भी शतक नहीं लगा पाए. खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. फिर वह कभी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए. अरुण लाल ने भारत के लिए अपना डेब्यू 1982 में श्रीलंका के खिलाफ किया था.

Next Story